स्टारफिश को लेकर नया अपडेट आया सामने, सबसे अनोखी खूबी वाला होता है ये जीव

लंदन। समुद्र में पाए जाने वाला जीव स्टारफिश ना केवल अपने अनोखे आकार की वजह से जाना जाता है बल्कि इसकी कई खूबियां तो ऐसी भी हैं जो इंसानों तक में नहीं होती हैं। स्टारफिश ऐसे जीवों में शुमार होते हैं जिनके शरीर के हिस्से अलग होने पर फिर से बन सकते हैं। इसकी 2 हजार से अधिक प्रजातियां होती हैं। यह बहुत सारे रंग, आकार और प्रकार में मिलता है। इसे समुद्री तारा भी कहते हैं। पर सामान्य तौर पर ये 10 से 30 सेमी के आकार के होते है। इनमें दिमाग नहीं होता है फिर भी इनके पास एक शानदार तंत्रिका तंत्र होता है।

स्टारफिश की एक और खूबी होती है, अगर इनकी भुजा इनके शरीर से अलग हो जाती है तो इन्हें ये फिर से बना सकते हैं। ऐसा इंसान भी नहीं कर पाते हैं। इनके शरीर का हिस्सा अलग होने के बाद अपने आप से ठीक हो जाते हैं। और तो और इनमें खून भी नहीं होता है। खून की जगह इनके शरीर में समुद्र का ही पानी बहता रहता है। स्टारफिश की चमड़ी कैल्शियम कार्बोनेट से बनी होती है। यह उनकी त्वचा को सबसे कठोर बनाता है। कई स्टारफिश की चमड़ी में नुकीले कांटेनुमा आकृति पनप जाती है जिससे किसी शिकारी जानवर के लिए इन्हें खाना असंभव हो जाता है।

इसके अलावा अगर आप स्टारफिश को देखेंगे तो आपको लगेगा कि इनकी आंखें नहीं होती है पर सच ये है कि इनक जितनी भुजाएं होती है उतनी ही आंखें होती हैं। स्टारफिश में सबसे अनोखी खूबी होती है उनका भोजन करने का तरीका। ये अपने शरीर के बाहर खाना खाते हैं या पचाते हैं। यह बात सुनने में जितनी अजीब है, वास्तव में भी अजीब है। इनका पेट इनके शरीर में नीचे की ओर होता है। और पेट मुंह से बाहर निकल कर खाने को समेटता है। उससे शरीर के बाहर ही पचाता है और फिरउसके बाद मुंह के अंदर पेट वापस चला जाता है। इस कारण ये अपने शरीर से बड़ी चीजें खा सकते हैं। अगर आप को अनोखे जानवरों को देखना है तो महासागर के संसार में जाइए। वहां आपको के एक से एक ऐसे जानवर मिलेंगे जिन्हें देख कर आप हैरान हो जाएंगे।


Warning: Undefined array key "share_counts" in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477

Fatal error: Uncaught TypeError: Cannot access offset of type string on string in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php:477 Stack trace: #0 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(324): SimpleSocialButtonsPR->ssb_footer_functions() #1 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #2 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #3 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(3080): do_action() #4 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/footer.php(64): wp_footer() #5 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(810): require_once('/home/webhutor/...') #6 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(745): load_template() #7 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(92): locate_template() #8 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/single.php(68): get_footer() #9 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template-loader.php(106): include('/home/webhutor/...') #10 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-blog-header.php(19): require_once('/home/webhutor/...') #11 /home/webhutor/ajaybharat.com/index.php(17): require('/home/webhutor/...') #12 {main} thrown in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477