नेपाल के मेयर की बेटी गोवा से लापता, दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

काठमांडू । धनगढी उपमहानगरपालिका के मेयर गोपाल हमाल की बड़ी बेटी पिछले दो दिनों से गोवा से लापता है। ओशो के ध्यान शिविर में शामिल होने के लिए गई आरती हमाल से परिवार वालों का कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिता ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से गोवा पुलिस से संपर्क किया है।

धनगढी के मेयर गोपाल हमाल ने फेसबुक पर एक अपील जारी करते हुए अपनी बेटी को ढूंढने में मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि उनकी बड़ी बेटी आरती हमाल गोवा में ओशो ध्यान शिविर में शामिल होने गई थी, लेकिन दो दिनों से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने गोवा सरकार और गोवा पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी छोटी बेटी और दामाद उसे ढूंढने के लिए गोवा पहुंच चुके हैं।

दो दिनों से लापता आरती को ढूंढने के लिए मेयर हमाल ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से गोवा पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि बेटी की अंतिम लोकेशन गोवा की जोरबा वाइब आस्विन ब्रिज है। दूतावास की पहल के बाद गोवा पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


Warning: Undefined array key "share_counts" in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477

Fatal error: Uncaught TypeError: Cannot access offset of type string on string in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php:477 Stack trace: #0 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(324): SimpleSocialButtonsPR->ssb_footer_functions() #1 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #2 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #3 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(3080): do_action() #4 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/footer.php(64): wp_footer() #5 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(810): require_once('/home/webhutor/...') #6 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(745): load_template() #7 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(92): locate_template() #8 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/single.php(68): get_footer() #9 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template-loader.php(106): include('/home/webhutor/...') #10 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-blog-header.php(19): require_once('/home/webhutor/...') #11 /home/webhutor/ajaybharat.com/index.php(17): require('/home/webhutor/...') #12 {main} thrown in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477