विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हासिल की डॉक्टरेट की उपाधि, महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vivek Agnihotri awarded with a doctorate from the Governor of Maharashtra |  India Forums

नई दिल्ली । विवेक रंजन अग्निहोत्री भारतीय सिनेमा के सबसे समझदार और जिम्मेदार फिल्ममेकर्स में से एक हैं। अग्रणी निर्देशक हमेशा समाज और जनता को आइना दिखना के लिए अपनी फिल्मों में रियल लाइफ स्टोरीज का इस्तेमाल करते हैं। उनकी दो रियल लाइफ स्टोरीज, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ ने दर्शकों की भावनाओं पर एक यादगार प्रभाव छोड़ा है। जबकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी कहानी और दृढ़ विश्वास से देश को चौंका दिया और आइकोनिक नेशनल अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार हासिल किए, वहीं ‘द वैक्सीन वॉर’ ने भारतीय महिला वैज्ञानिकों की भावना और कोरोना वैक्सीन के पीछे के दिमाग का सम्मान किया, जो एक फिल्म मेकर के रूप में दर्शकों के सामने बेहतरीन कंटेंट पेश करने की उनकी क्षमता को दर्शाता है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हासिल की मानद डॉक्टरेट की उपाधि

एक इंडिक फिल्म निर्माता होने के अलावा, विवेक रंजन अग्निहोत्री भारत के एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं और उन्होंने समय-समय पर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान दिया है। उन्होंने कुछ आंदोलनों में एक्टिवली हिस्सा लिया है और उनके काम और लोगों के दिमाग और आज की पीढ़ी पर उनके प्रभाव को देखते हुए, फिल्ममेकर को हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

मेरे योगदान पर विश्‍वास करने के लिए धन्‍यवाद

इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे में महाराष्ट्र के राज्यपाल से मानद डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे योगदान पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। भारतीय पुनर्जागरण के जरिए पॉजिटिव सोशल इम्पैक्ट पैदा करके इस मान्यता को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं। आभार”

इस बीच, काम के मोर्चे पर, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बेंगलुरु में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपनी अगली फिल्म का एलान कर लोगों को सरप्राइज किया है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का टाइटल ‘पर्व’ है, जो एक महाकाव्य सिनेमाई यात्रा होने का वादा करती है, क्योंकि यह मशहूर लेखक एस.एल. भैरप्पा द्वारा लिखे गए आइकोनिक उपन्यास ‘पर्व’ पर आधारित होगी। यह फिल्म तीन-भाग वाली ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी बनने के लिए तैयार है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इसके अलावा, विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द दिल्ली फाइल्स’ पर भी काम कर रहे हैं जो फिल्ममेकर की एक और साहसी और वास्तविक जीवन की फिल्म होने जा रही है।


Warning: Undefined array key "share_counts" in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477

Fatal error: Uncaught TypeError: Cannot access offset of type string on string in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php:477 Stack trace: #0 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(324): SimpleSocialButtonsPR->ssb_footer_functions() #1 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #2 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #3 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(3080): do_action() #4 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/footer.php(64): wp_footer() #5 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(810): require_once('/home/webhutor/...') #6 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(745): load_template() #7 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(92): locate_template() #8 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/single.php(68): get_footer() #9 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template-loader.php(106): include('/home/webhutor/...') #10 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-blog-header.php(19): require_once('/home/webhutor/...') #11 /home/webhutor/ajaybharat.com/index.php(17): require('/home/webhutor/...') #12 {main} thrown in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477