ऐश्वर्या राय के पिता की पुण्यतिथि पर ससुराल पर आए ऐसें कमेंट्स, कह दी ये बड़ी बात…

मुबंई। ऐश्वर्या राय हर साल अपने पिता के जन्मदिन या डेथ एनिवर्सरी पर उनकी याद में पोस्ट करती हैं। इस साल 18 मार्च को उन्होंने पिता कृष्णाराज राय की पुण्यतिथि 18 मार्च को एक पोस्ट किया। इसके साथ अपनी, आराध्या और अपनी मां की तस्वीरें भी अपलोड कीं। ऐश्वर्या ने अपने डैड के लिए मैसेज भी लिखा है। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

ऐश्वर्या ने किया पिता को याद
ऐश्वर्या के पिता का निधन 18 मार्च 2017 को हुआ था। रीसेंट पोस्ट में उन्होंने अपने दिवंगत पिता को याद किया है। इसमें आराध्या के बचपन की तस्वीर है। वह अपने नानाजी को किस कर रही हैं। एक तस्वीर में बड़ी आराध्या अपनी नानी के साथ दिख रही हैं और बैकग्राउंड में नाना की तस्वीर है। ऐश्वर्या ने इसमें कैप्शन दिया है, आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी डियरेस्ट डार्लिंग डैडी- अज्जा। कई सारे इमोजी के साथ ऐश्वर्या ने लिखा है, आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।

ननद को लेकर ट्रोलिंग
पोस्ट पर लोगों ने ऐश्वर्या को ट्रोल भी किया है और घटिया कमेंट्स लिखे हैं। एक ने लिखा है, डैड के लिए इतनी प्यारी विशेज, पति के लिए छोटी सी और ननद के लिए कुछ नहीं । मिस यूनिवर्स अच्छे उदाहरण सेट नहीं कर रही हैं। एक ने कमेंट किया है, आप इतनी अच्छी हैं, शादी करके अपनी लाइफ खराब कर ली।

मैरीड लाइफ पर भी कमेंट्स
एक और ने लिखा है, घर पर बैठकर अपना करियर खराब कर रही हो। सीरियसली अपने फैन्स की परवाह नहीं है। ऐश्वर्या के सपोर्ट में एक कमेंट है, लोग इतने नेगेटिव कमेंट्स क्यों कर रहे हैं। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। अभिषेक उसके साथ सपोर्टिंग पति के तौर पर है। एक कमेंट है, क्या यह ऐश्वर्या का असली अकाउंट है? इतने सारे इमोजी?

https://scontent.cdninstagram.com/v/t51.29350-15/424836586_354624314008409_5324664891720826845_n.jpg?stp=c0.180.1440.1440a_dst-jpg_e35_s150x150&efg=eyJ2ZW5jb2RlX3RhZyI6ImltYWdlX3VybGdlbi4xNDQweDE4MDAuc2RyIn0&_nc_ht=scontent.cdninstagram.com&_nc_cat=1&_nc_ohc=6eZgW7Mk6asAX_KU308&edm=APs17CUBAAAA&ccb=7-5&oh=00_AfAGmfCJVQEK0_S336JVVpRVr8L9kh4PTPGcWmA7izggbw&oe=65FF07D4&_nc_sid=10d13b