शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने खरीदा अलीबाग में प्‍लॉट

मुंबई। एक्ट्रेस सुहाना खान पिता शाहरुख खान के कदमों पर चलते हुए एक्टिंग में कॅरियर बनाने का फैसला किया। सुहाना ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ”द आर्चीज” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई पर इस फिल्म के बाद उन्होंने महज 23 साल की उम्र में अलीबाग (महाराष्ट्र) में एक प्लॉट खरीदा है।

सुहाना ने अलीबाग के गांव में प्लॉट खरीदा है यह मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर है। प्लॉट करीब 78,361 वर्ग फीट का है और कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपये है और फिलहाल सुहाना ने 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

ये पहली बार नहीं है जब सुहाना ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया हो। रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2023 में सुहाना ने 1.5 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। सुहाना ने रायगढ़ के अलीबाग में यह कृषि भूमि करीब 12.91 करोड़ में खरीदी है। कुछ ही महीनों के बाद अब उन्होंने प्लॉट खरीद लिया है।
सुहाना से पहले शाहरुख ने भी अलीबाग में एक विला खरीदा था। उनका विला समुद्र के पास है और इसमें हेलीपैड, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। उनका विला 20 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। अलीबाग में पहले भी कई सेलिब्रिटीज प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। अलीबाग दिन-ब-दिन मशहूर हस्तियों को आकर्षित कर रहा है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है।


Warning: Undefined array key "share_counts" in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477

Fatal error: Uncaught TypeError: Cannot access offset of type string on string in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php:477 Stack trace: #0 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(324): SimpleSocialButtonsPR->ssb_footer_functions() #1 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #2 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #3 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(3080): do_action() #4 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/footer.php(64): wp_footer() #5 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(810): require_once('/home/webhutor/...') #6 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template.php(745): load_template() #7 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/general-template.php(92): locate_template() #8 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/themes/newsmatic/single.php(68): get_footer() #9 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-includes/template-loader.php(106): include('/home/webhutor/...') #10 /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-blog-header.php(19): require_once('/home/webhutor/...') #11 /home/webhutor/ajaybharat.com/index.php(17): require('/home/webhutor/...') #12 {main} thrown in /home/webhutor/ajaybharat.com/wp-content/plugins/simple-social-buttons/simple-social-buttons.php on line 477