सीट शेयरिंग की अटकलों पर लगा विराम, NDA को अलविदा कह पशुपति पारस ने लगाया ये बड़ा इल्जाम

पटना। हिंदी पट्टी के अहम राज्यों में से एक बिहार में लंबे समय से चली आ रहीं सीट शेयरिंग की अटकलों पर विराम लग गया। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी 17 और जनता दल यूनाइटेड 16 पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुई है। खबर है कि घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की भी अहम बैठक होने जा रही है।

महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी (MVA) जल्द ही सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार कर सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ऐसे संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। एमवीए में शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

पशुपति पारस को लेकर क्या बोला जनता दल यूनाइटेड
अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, ‘भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व घटक दलों से संवाद कर रहा था इसमें JDU की कोई भूमिका नहीं थी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चिराग पासवान के साथ मिलकर फैसला लिया। पशुपति कुमार पारस का क्या फैसला है वे किधर जा रहे हैं वे वही बता सकते हैं। नीतीश कुमार ने सभी का सम्मान किया है। यह भाजपा और पशुपति कुमार पारस के बीच का मुद्दा है।’

शुरू होने वाली है कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल और सोनिया गांधी AICC पहुंचे
कांग्रेस मुख्यालय में नेता जुटने लगे हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक होने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर घोषणापत्र पर अंतिम मुहर लगा सकती है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और वायनाड सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय पहुंच चुके हैं।