Mumbai Indians Team 2024: मुंबई इंडियंस की IPL 2024 के लिए पूरी टीम यहां देखिए, सभी ताजा बदलावों के साथ

IPL 2024: Mumbai Indians' list of retained and released players - Mumbai  Indians

नई दिल्‍ली । आईपीएल 2024 का मंच तैयार है और सभी टीमें कमर कस चुकी हैं टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के लिए। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली दो टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

इस बार मुंबई फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया है और अब वही मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम में एक खिलाड़ी के रूप में मौजूद रहेंगे।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। इसमें तीन भारती और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं- जेराल्ड कोएट्जे (साउथ अफ्रीका), दिलशान मदुशंका (श्रीलंका), श्रेयस गोपाल (भारत), नुवान तुषारा (श्रीलंका), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), अंशुल कंबोज (भारत) और नमन धीर (भारत)।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान, GT से ट्रेड)

रोहित शर्मा

डेवाल्ड ब्रेविस

सूर्यकुमार यादव

ईशान किशन

तिलक वर्मा

टिम डेविड

विष्णु विनोद

अर्जुन तेंदुलकर

शम्स मुलानी

नेहल वढेरा

जसप्रीत बुमराह

कुमार कार्तिकेय

पीयूष चावला

आकाश मधवाल

ल्यूक वुड

रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेडेड)

जेराल्ड कोएट्जे

दिलशान मदुशंका

श्रेयस गोपाल

नुवान तुषारा

नमनधीर सिंह

अंशुल कंबोज

मोहम्मद नबी

शिवालिक शर्मा

ल्यूक वुड हैं सबसे ताजा नाम

मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए सबसे ताजा बदलाव के रूप में ल्यूक वुड का नाम है। ल्यूक वुड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं जिन्हें चोटिल खिलाड़ी जेसन बेयरनडोर्फ की जगह टीम में शामिल किया गया है।