राज्य

पटना से भोपाल के लिए सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट से मिली राहत

पटना
बिहार के हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पटना से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीच सीधी विमान सेवा सोमवार से शुरू हो गई।

इस सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क बहाल हो गई है। अब पटना के यात्रियों को भोपाल पहुंचने के लिए दिल्ली, मुंबई या किसी अन्य शहर में विमान बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। इस रूट पर सीधी उड़ान से यात्रा का समय भी काफी कम होगा।

पटना एयरपोर्ट के निदेशक सीपी द्विवेदी ने बताया कि नई सेवा का संचालन एलायंस एयर द्वारा की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित की जानी है।

भोपाल से भी सीधी उड़ान
पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान दोपहर करीब 1:40 बजे उड़ान भरकर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेगा। वापसी में भोपाल से भी पटना के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है।

पटना से भोपाल के बीच उड़ान का समय करीब ढाई घंटे बताया गया है। वापसी में यह विमान पटना शाम 7:35 बजे पटना पहुंचेगी। यह विमान 70 सीटों वाला है।

पटना से भोपाल का शुरुआती किराया करीब 4,600 रुपये से निर्धारित किया गया है। हालांकि हवाई किराया बुकिंग की तारीख, सीटों की उपलब्धता और मांग के अनुसार बदल सकता है।

पटना-भोपाल के बीच सीधी हवाई सेवा का सबसे अधिक फायदा नौकरी, शिक्षा, कारोबार और चिकित्सा कार्यों से मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।

अभी कनेक्टिंग उड़ानों से यात्रा करने पर समय अधिक लगता है। सीधी उड़ान उपलब्ध होने से यात्रियों को कम समय में भोपाल पहुंचने का विकल्प मिलेगा। वहीं भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए भी पटना पहुंचना आसान होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button