ग्वालियर।अजयभारत न्यूज
ग्वालियर में सर्दी का सितम जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद अब गलन वाली सर्दी पड़ रही है। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा दतिया 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शहर में खतरनाक सर्दी शुरू हो गई है। हाइवे से लगे इलाकों जैसे-सिकंदर कंपू, अजयपुर, वीरपुर बांध की ओर सुबह-सुबह ओस की बूंदे जमी हुई दिखाई दी हैं।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है और शहरवासियों को सर्दी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम के जानकारी कहते हैं कि 22 से 23 जनवरी काे हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद ही सर्दी पर ब्रेक लगेगा। फिलहाल अगले 48 घंटे कोई राहत की उम्मीद नहीं है।
ग्वालियर चंबल अंचल में बीते तीन दिन से ठंड का थर्ड डिग्री टॉचर्र जारी है। या कहें तो अब उससे भी ज्यादा ठंड सता रही है। बीते तीन दिन में सर्दी ने सीजन के अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अंचल के ग्वालियर, भिंड, मुरैना व दतिया अत्यधिक ठंडे बने हुए हैं। रात गहराते ही 7 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चल रही बर्फीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ाना शुरु कर दी। मौसम सर्द होने के कारण शहर के मुख्य बाजारों में रात नौ बजे से पहले ही सन्नाटा पसरा दिखाई देता है और दिन में दोपहर बारह बजे के बाद ही बाजार खुलता है। यही कारण है कि प्रदेश में अंचल के शहर सबसे ज्यादा ठंडे बने हुए हैं। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात मध्य प्रदेश में दतिया 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। ग्वालियर 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी शहरों में 5 डिग्री से नीचे ही तापमान बना हुई है।
—————————————————–
22 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाघ्याय ने बताया कि उत्तर भारत से अंचल में आ रही बर्फीली हवा का आना अभी दो से तीन दिनों तक लगातार बना रहेगा, जिसके कारण दिन व रात का पारा लगातार गिरने से रात के साथ ही दिन में भी ठंड लोगो को खासा परेशान करती रहेगी। लेकिन सर्द हवा के लगातार चलने से कोहरे से राहत मिलेगी। उपाध्याय ने बताया कि 22 व 23 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जो ग्वालियर-चंबल अंचल में 22 जनवरी से 23 जनवरी के बीच हल्की बारिश कराएगा। वहीं 26 जनवरी के बाद मौसम पूरी तरह से शुष्क होते ही ठंड से राहत मिलना शुरु हो जाएगी।
————————————————-
मैदानी इलाकों में ओस की बूंदे जमी
रविवार की रात ग्वालियर के खुले मैदानी इलाकों सिकंदर कंपू, अजयपुर, वीरपुर बांध, सहित अन्य इलाकों में घरों के बाहर खड़े वाहनों पर बर्फ जम गई थी। सुबह लोग जागे तो वाहनों पर बर्फ की चादर दिखाई दी। ओस की बूंदों के जमने की खबरें आती रहीं।
- Lifestyle
- Health
- Music
- Photography
- अन्य
- अपनी बात
- खेल
- ग्वालियर / चंबल
- देश दुनिया
- फिल्मी
- फ़ैशन
- बात आप के काम की
- यात्रा
- राज्यों से