कल शुक्र के इस राशि में गोचर करने से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जाने अपने राशि का हाल

नई दिल्ली। कल यानी 12 फरवरी 2024 को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर धन,वैभव और सुख-संपत्ति के दाता शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में 7 मार्च तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को लग्जरी लाइफ, सुंदरता और सुखी वैवाहिक जीवन का कारक माना गया है। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। वहीं, कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होने पर जातक को जीवन के इन पहलूओं में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव।

मेष राशि : शुक्र गोचर के प्रभाव से आय में वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगी। धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे।

वृषभ राशि : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अध्यात्म में मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। विदेश में नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।

मिथुन राशि : स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। परिजनों से वाद-विवाद न करें। ऑफिस में भी विरोधी एक्टिव रहेंगे। अपने टास्क को सावधानी से हैंडल करें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल होगी।

कर्क राशि : कार्य-व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। शादी-विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सिंह राशि : शत्रु एक्टिव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी में बाधा आ सकती है। कारोबार में किसी पर आंख मूदंकर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है। शुक्र गोचर से सिंह राशि वालों पर शुभ-अशुभ दोनों प्रभाव रहेगा।

कन्या राशि : विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपार सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शादी-विवाह तय हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वालों के कार्यों की प्रशंसा होगी।
तुला राशि : भौतिक सुख-संपदाओं में वृद्धि होगी। दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। धन-संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि : पराक्रम रंग लाएगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

धनु राशि : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अपार सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

मकर राशि : सभी कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि : भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विरोधी एक्टिव रहेंगे। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें। लग्जरी आइटम्स की खरीदारी के लिए धन खर्च हो सकता है।

मीन राशि : लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। परिजनों से वैचारिक मतभेद बढ़ने न दें। अपनों के विचारों का सम्मान करें। शादी-विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।