राष्ट्रीय राजधानी का सियासी पारा बृहस्पतिवार को उस समय चढ़ गया जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियां जल्द ही उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कुछ ‘‘फर्जी मामलों’’ में गिरफ्तार कर सकती हैं।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी का सियासी पारा बृहस्पतिवार को उस समय चढ़ गया जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियां जल्द ही उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कुछ ‘‘फर्जी मामलों’’ में गिरफ्तार कर सकती हैं। इसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि वह झूठ बोलकर लोगों की सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के सभी मंत्रियों को गिरफ्तार कर जांच करानी चाहिए क्योंकि ‘‘एक-एक कर मंत्रियों को गिरफ्तार करने से जनता का कार्य बाधित होता है।’’