मुरैना।अजयभारत न्यूज
शुक्रवार को अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचें प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एमपी एग्रो के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. मिश्रा की अगवानी करने के लिए जिले की सीमा रायरू पर पहुंच गए थे।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को डबरा से सडक़ मार्ग द्वारा सुबह करीब दस बजे मुरैना जिले की सीमा रायरू पर पहुंचें। यहां एमपी एग्रो के चेयरमैन ऐंदल सिंह कंषाना, युवा भाजपा नेता कप्तान सिंह कंषाना, राहुल कंषाना ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. मिश्रा को पुष्पहार पहनाकर और पुष्पवर्षा कर अगवानी की। यहां से डॉ. मिश्रा का काफिला मुरैना रेस्ट हाऊस पहुंचा। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मिश्रा का जोरदार स्वागत किया। रेस्ट हाऊस पर गृहमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ऐंदल सिंह के साथ स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, जिपं अध्यक्ष आरती गुर्जर, जपं मुरैना अध्यक्ष मोहर सिंह कंषाना, जौरा जपं अध्यक्ष नरेन्द्र सिकरवार, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पूर्व मंत्री मुंशीलाल खटीक, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृजकिशोर डण्डौतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण शर्मा, संजय शर्मा, रामेश्वर सिंह गुर्जर, दिनेश डण्डौतिया, पुरुषोत्तम डण्डौतिया, श्रीबल्लभ डण्डौतिया, संतोषीलाल मरैया, धर्मेन्द्र सरपंच, दिलीप मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजपाल यादव, बलवीर घुरैया, श्याम पलिया, रामगोपाल पाण्डे, कुंजबिहारी शर्मा, बंटी डण्डौतिया, मनोज मरैया, रामलखन गुर्जर, वृंदावन पाराशर, मनोज उपाध्याय, भूरा बिधूड़ी, हरीराम सिंह, राजवीर जनकपुर, विनोद जादौन, सत्यवीर यादव, बबलू, नीटू गुर्जर, राजू पिपरई, राजवीर पिपरई, जीतेन्द्र घुरैया, महेश गुर्जर, एसएलआर, राजू सरपंच शामिल थे।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने होटल सिद्धार्थ का किया उद्घाटन
अल्प प्रवास के दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जौरा रोड स्थित नवनिर्मित होटल सिद्धार्थ पहुंचें। उन्होंने होटल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर होटल संचालक बंटी दुबे ने डॉ. मिश्रा को चांदी का मुकुट पहनाया और शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया।