BJP के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र पाराशर ‘दैनिक अजयभारत’ पहुंचे

0
221

सामाजिक सरोकार में आज समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका:लोकेंद्र पाराशर
मुरैना।अजयभारत न्यूज
स्वदेश के पूर्व संपादक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर रविवार को ग्वालियर -चम्बल अंचल के सबसे तेजी से बढ़ते अखबार ‘दैनिक अजयभारत’ के प्रधान कार्यालय पहुंचे और उन्होंने समाचार पत्र अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत कार्यालय का अवलोकन किया,उन्होंने समाचार पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार में आज समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

दैनिक अजयभारत ने इस दिशा में जनता में जागरूकता का नया जज्बा पैदा किया है।मुरैना नव विकसित औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ सबसे अधिक राजस्व अदा करने वाला शहर है। यहां सद्गुरु प्रकाशन द्वारा दैनिक अजयभारत का प्रकाशन करना वर्तमान समय में बड़ी टेढ़ी खीर है ,ऐसे में एक दशक से अधिक समय से अजयभारत समाचार पत्र का प्रकाशन करना बहुत ही सराहनीय व क्षेत्र की जनता के लिए सहयोगात्मक कदम है। इससे जनता को अपनी बात प्रशासन व शासन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर दैनिक अजयभारत के प्रधान सम्पादक अजय दीक्षित ,साहित्य सम्पादक ललिता दीक्षित,स्थानीय संपादक आशीर्वाद दीक्षित ,मुकुल दीक्षित,क्राइम रिपोर्टर आविद अली के आलावा वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप अवस्थी ,स्वदेश के ब्यूरो चीफ धनश्याम डंडौतिया ,पूर्व पार्षद संजय शर्मा ,राजीव शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

LEAVE A REPLY