हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

President Draupadi Murmu meets Haryana CM Manohar Lal Khattar

नई दिल्ली । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर तस्‍वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी ।
उन्‍होंने ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा -माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आगामी 2 फरवरी से फरीदाबाद में आयोजित होने जा रहे सूरजकुंड मेले के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया।