पाकिस्तान की जेल में बंद है हाफिज सईद, 78 साल की है सजा; भारत की मांग पर UN का ताजा अपडेट

Mumbai Terror Attack Mastermind; Hafiz Saeed Pakistan Jail Report | पाक जेल  में कैद 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद: UN रिपोर्ट में पुष्टि; टेरर  फंडिंग मामलों में 78 साल ...

नई दिल्‍ली । मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड (mastermind)और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तान की हिरासत (Pakistan’s custody)में है। वह आतंकी वित्तपोषण के सात मामलों (cases)में दोषी ठहराए जाने के बाद 78 साल कैद की सजा काट रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी अपडेट रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भारत ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। वह कई आतंकी मामलों में भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांटेड है।

हाफिज सईद को दिसंबर, 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। वह पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और 12 फरवरी, 2020 से 78 साल की कारावास की सजा काट रहा है। उसे सात आतंकी वित्तपोषण मामलों में दोषी ठहराया गया था, जिसके कारण उसे 78 साल की कैद की सजा हुई।

सुरक्षा परिषद समिति ने हाल ही में संपत्ति जब्त, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के अधीन व्यक्तियों और संस्थाओं की अपनी सूची में संशोधन किया है। समिति ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सदस्य और सईद के डिप्टी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत की भी पुष्टि की है।

आपको बता दें कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के लिए लश्कर हमलावरों को प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भुट्टावी का पिछले साल मई में जेल में निधन हो गया। वह आतंकी वित्तपोषण में शामिल होने के आरोप में सजा काट रहा था।