महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दिया

नई दिल्ली । महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभावशाली नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीब रहे हैं। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से ठीक ऐन वक्त पहले मिलिंद देवड़ा ने यह घोषणा कर राजनीतिक प्रेक्षकों को चौंका दिया। हालांकि कांग्रेस क्‍यों छोड़ी यह अब तक स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है।

मिलिंद देवड़ा ने एक्स हैंडल पर अपने राजनीतिक जीवन का सबसे अहम फैसला साझा किया है। उन्होंने लिखा, आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म। मिलिंद ने वर्षों तक अटूट समर्थन देने वाले सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।