15 जनवरी से कुंभ, मकर कन्या समेत इन राशियों का गोल्डन पीरियड होगा शुरू

Todays Horoscope These zodiac signs including Aquarius will have to remain  alert know your Rashifal | Aaj Ka Rashifal: कुंभ समेत इन राशियों को रहना  होगा सचेत, हो सकता है बड़ा नुकसान,

नई दिल्‍ली । ग्रहों में राजा की पदवी से सुशोभित प्रत्यक्ष देव सूर्य का देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु (Jupiter’s zodiac sign Sagittarius)से ग्रहों में न्यायाधीश(judge) शनि देव की राशि मकर (zodiac sign capricorn)में प्रवेश 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह दिन में 8:42 पर होगा । सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य की उत्तरायण की यात्रा भी आरंभ हो जाएगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति अर्थात खिचडी का पुण्यदायक पर्व भी 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा। संक्रांति का पुण्य काल दिनभर बना रहेगा। इस दिन पवित्र सरोवर, नदी तथा गंगा नदी में स्नान करना परम पुण्य दायक माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान तथा दान से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन ऊनी वस्त्र, दुशाला, कंबल, जूता, धार्मिक पुस्तक, तिल, गुण, अन्न, सब्जियों आदि का दान पुण्य फलप्रदायक माना जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा। अतः इस दिन से विवाह आदि शुभ कार्यो के लिए शुभ मुहूर्त मिलने भी आरंभ हो जाएंगे। मकर राशि में प्रवेश करके सूर्य देव चराचर जगत सहित सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव स्थापित करेंगे।

 

मेष :- मानसिक तनाव में सामान्य वृद्धि सम्भव। आय एवं लाभ में वृद्धि। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।सरकारी लाभ की प्राप्ति होगी। सीने की तकलीफ में वृद्धि संभव है। माता को लेकर चिंता की स्थिति संभव। पेशाब संबंधी समस्या के प्रति सावधान रहें।

वृष :- सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगा। आय के संसाधनों में वृद्धि होगा। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार होगा । यात्रा खर्च में वृद्धि संभव है। पराक्रम में वृद्धि संभव है। कलात्मकता में वृद्धि संभव है। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में सुधार। दैनिक लाभ में वृद्धि।

मिथुन :- नौकरी व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन। क्रोध में वृद्धि की संभावना। मनोबल सामान्य बना रहेगा।पराक्रम में वृद्धि होगी । वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव ।आंखों की समस्या संभव । एलर्जी के कारण तनाव संभव। धन संबंधित कार्यों में प्रगति।

कर्क :- सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना । गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि संभव। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।पेट एवं पैर की समस्या तनाव दे सकता है। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बनेगी । वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव । आलस्य में वृद्धि संभव। धन संबंधित कार्यों में प्रगति।

सिंह :- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि संभव। पारिवारिक कार्यों में खर्च की संभावना। वाणी की तीव्रता में वृद्धि ।बौद्धिक क्षमता के आधार पर कार्यों में प्रगति। जीवन साथी से सुख की प्राप्ति। प्रेम संबंधों में सुधार । मनोबल सामान्य रहेगा। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति।

कन्या :- कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आंतरिक डर में वृद्धि संभव है। सीने की तकलीफ में वृद्धि संभव। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि संभव है। पेट एवं पैर की समस्या तनाव दे सकता है। मन अशांत रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता संभव। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति।

तुला :- धन संबंधित कार्यों में प्रगति की संभावना।पारिवारिक कार्यों में सकारात्मक प्रगति। पराक्रम में वृद्धि संभव। अध्ययन अध्यापन में प्रगति की स्थिति। परिश्रम में सामान्य अवरोध। आय के संसाधनों में वृद्धि। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता में विजय संभव।

वृश्चिक :- पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। कलात्मकता में वृद्धि। जीवन साथी से सहयोग एवं प्रेम संबंधों में सुधार। दैनिक आय में वृद्धि संभव। वाणी की तीव्रता में वृद्धि के साथ-साथ धन में वृद्धि की संभावना। संतान के प्रति चिंता। अध्ययन अध्यापन में अवरोध ।

धनु :- मनोबल एवं बौद्धिक क्षमता में विस्तार सम्भव। सीने की तकलीफ में वृद्धि संभव । माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता । सामाजिक दायरे में वृद्धि संभव । क्रोध में वृद्धि के कारण मन अशांत रहेगा । पारिवारिक कार्यों में वृद्धि संभव। कार्यों में भाग्य का साथ मिल सकता है।

मकर :- पारिवारिक कार्यों में वृद्धि की संभावना।जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता। प्रेम संबंधों में अवरोध की स्थिति । सीने की तकलीफ में वृद्धि संभव। सुख में कमी हो सकती है। अचानक खर्च में वृद्धि संभव।आय के संसाधनों में वृद्धि संभव। पेट व पैर की समस्या।

कुंभ :- मनोबल में उच्चता बनी रहेगी । आय के संसाधनों में वृद्धि संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि संभव। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव। पारिवारिक कार्यों को लेकर खर्च की संभावना। पेट एवं पैर की समस्या संभव ।

मीन :- परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना। सामाजिक पद, प्रतिष्ठा एवं नौकरी में परिवर्तन की संभावना। आंतरिक डर की स्थिति बनी रह सकती है ।अचानक खर्च में वृद्धि संभव। प्रतियोगिता में विजय की संभावना। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि संभव।